एम.हुसैन डायर,ब्लॉगर पीपाड़सिटी।
विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने पूर्व मंत्री अर्जुनलाल गर्ग को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब कांग्रेस के पाले में गैंद है कि वह किसे अपना प्रत्याशी बनायेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी पर निर्भर करेगा कि बिलाड़ा विधानसभा का चुनाव सीधा होगा या एक तरफा होगा या त्रिकोणीय मुकाबला होगा। लोगों के व्यूज और अधिकतर लोगों के नजरिये से देखें तो कांग्रेस के वर्तमान विधायक से लोग नाराज नजर आ रहे है। यह बात कितनी सही है या गलत इसका हम दावा नहीं कर सकते। दूसरी और आजादी से लेकर अब तक पीपाड़ क्षेत्र से आज तक कोई विधायक नहीं बना तो इस बार पीपाड़ पंचायत समिति क्षेत्र की जनता यह चाहती है कि हमारे क्षेत्र का कोई जाया जन्मा व्यक्ति विधायक बनें जिसे सीधे शब्दों में कह सकते हैं कि स्थानीय उम्मीदवार हो तो अधिक बेहतर होगा। अब प्रत्याशी कौन होना चाहिए इस पर भी लोगों की अलग-अलग राय है। हालांकि कांग्रेस से लगभग आधे दर्जन से भी अधिक व्यक्ति प्रत्याशी बनने की दौड़ में शामिल है लेकिन कांग्रेस पार्टी किसे मौका देती है यह देखने वाली बात है। उधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी ताल ठौकने की तैयारी में है। अब तीनों ही दलों से दमदार प्रत्याशी होंगे तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। चुनावी समय है इसलिए शहर एवं गांवो की चैपालों पर अब केवल और केवल चुनाव की ही चर्चा है। कौन-कौन होंगे विभिन्न दलों के प्रत्याशी,कौन जीतेगा,कौन हारेगा,किसके पक्ष में कितने मत पड़ेंगे यह सब भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल चर्चा केवल टिकट वितरण के मुद्दें को लेकर है। आगामी काॅलम में हम इसी चर्चा को और आगे बढ़ायेंगे तब तक के लिए जयहिन्द। जय भारत।
जारी ....
No comments:
Post a Comment